फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया

Mon, 29 Oct 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा का जायजा लेते आईजी पूरन सिंह रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी पूरन सिंह रावत सहित अन्य अधिकारियों ने निकाय चुनाव के तहत भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। इससे पहले आयोजित बैठक में आईजी ने पुलिस कर्मियों को निकाय चुनाव में किसी तरह की धांधली से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईजी ने कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन कराने और युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर हर संभव रोक लगाने के उपाय करने पर जोर दिया। उन्हाेंने पुलिस कर्मियों को असामाजिक तत्वों और चुनाव प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसने को कहा। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने सहित अन्य कई निर्देश दिए।

बैठक के बाद आईजी ने डीएम एसएन पांडे, एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल, सीओ राजन सिंह रौतेला, एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी आदि के साथ नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। एसएसबी के कमांडेंट आरके त्रिपाठी ने पिलर संख्या सात के पास निर्मित मैत्री द्वार के निकट चेकपोस्ट और सहायता केंद्र बनाने की मांग की। इस पर डीएम ने पिछड़ा क्षेत्र विकास निधि से उक्त मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। आईजी ने बनबसा स्थित इमिग्रेशन चेकपोस्ट का निरीक्षण कर चेकपोस्ट अधिकारी से पूछताछ की। उन्होंने भारतीय कस्टम और एसएसबी चेकपोस्ट का भी जायजा लिया। इस दौरान टनकपुर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह अधिकारी, बनबसा थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, अभिसूचना निरीक्षक आरपी टम्टा, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें