फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रियात्मक शोध की प्रवृत्ति बढ़ाएं शिक्षक

Thu, 02 Mar 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट डायट में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में तीन दिनी कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में क्रियात्मक शोध अवधारणा, उसके सोपानों, अभिलेखीकरण आदि व्यापक चर्चा-परिचर्चा की गई। शिक्षकों ने शीघ्र ही अपने स्कूल से क्रियात्मक शोध को डायट में जमा करवाने की बात कही।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. पारुल शर्मा ने बताया कि शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में क्रियात्मक अनुसंधान तेजी से उभरती हुई नई प्रवृत्ति है। क्रियात्मक शोध शिक्षकों को वह सामर्थ्य देता है, जिससे शिक्षण अधिगम के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का अपने स्तर से समाधान खोजते हैं। समापन पर डायट के प्राचार्य केसी शाक्य ने विद्यालय परिवेश में शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यशाला में डॉ. नवीन जोशी, डॉ. कल्पना लखेड़ा संदर्भ दाता रहे। डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ. अनिल मिश्र, राजेश पांडेय, लता आर्या, नवीन ओली आदि ने भी विचार रखे। विद्यालयी प्रणाली में सुधार के मकसद से हुए इस प्रशिक्षण में राजकीय प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के 30 सेवारत शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें