फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली पर्व बीतने के बाद मैदानी क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रोडवेज की ओर से पूरे इंतजाम किए गए हैं। हालांकि बुधवार को अपेक्षाकृत यात्रियों की भीड़ कम रही। बावजूद इसके रोडवेज ने 11 बसों का संचालन किया।
विज्ञापन

रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम और पूछताछ केंद्र प्रभारी भुवन गहतोड़ी ने बताया कि बुधवार को छह रूटों पर 11 बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि चंपावत और लोहाघाट से हल्द्वानी, नैनीताल के लिए एक-एक बस, बरेली दो, देहरादून दो, दिल्ली चार और गुरुग्राम के लिए एक बस का संचालन किया गया। एजीएम गौतम ने बताया कि भैया दूज पर्व के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें