फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच-तामली सड़क पर अधूरा काम होने से बना खतरा

Tue, 11 Nov 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मंच तामली सड़क पर कठाड़ के पास निकली सरिया। संवाद
विज्ञापन
मंच/चंपावत। मंच-तामली सड़क पर कठनौली के पास बाहर निकली सरिया दुर्घटनाओं का दावत दे रही है। यहां से हर रोज 40 से अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बाहर निकाली सरिया आवाजाही करने वालों के लिए गंभीर खतरा है। जानकारी के अनुसार के अनुसार छह माह पूर्व इस स्थान पर निर्माण किया गया था। पिछले तीन माह से यहां इंटरलॉक टाइलें और रेत पड़ी हैं परंतु कार्य अधूरा है। ठेकेदार की लापरवाही अब बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही है। इस मार्ग वाहन गुजरने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के लिए तामली क्षेत्र जाते हैं।
विज्ञापन

तल्लादेश को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है। मंच, तामली, हरम, रमैला, गुरुखोली, सौराई, बकोड़ा, कारी, सीमियां, आमनी, तरकुली और सीमा में तैनात एसएसबी, पुलिस के जवान, वन विभाग समेत कई इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि खुले सरियों के कारण किसी भी समय हादसा हो सकता है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूर्ण करने की मांग की है ताकि कोई अनहोनी न हो।
कोट
काॅजवे पर पुरानी सरिया बाहर निकली हैं। यहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम किया जाना है लेकिन पेटी ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। मुख्य ठेकेदार से काम कराया जाएगा। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। - मोहन पलड़िया, ईई, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें