फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने 32 छात्राओं को दिए प्रशस्ति पत्र

Sat, 14 Apr 2018 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में बेटी बचाओ अभियान के तहत अव्वल रही छात्राओं को पुरस्कृत करती प्रभारी मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा जागरूकता के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूलों में प्रथम तथा द्वितीय स्थान लाने वाली 32 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूंगर की आठ छात्राओं मानसी महर, गीता भंडारी, तनुजा, उर्मिला, विमला, गीता पुजारी, प्रीति लोहनी और ज्योति महर तथा जीजीआईसी लोहाघाट की 10 छात्राओं अर्चना ढेक, नेहा बोरा, शुंभागी सिंह, पूजा जोशी, सपना सामंत, रूपा, ममता भट्ट, अंकिता कुंवर व कविता पांडेय तथा जीजीआईसी चंपावत की 10 छात्राओं अनुश्री जोशी, गरिमा जोशी, आस्था, हिमानी, तनुजा जोशी, चंद्रकला, ममता तिवारी, बसंती जोशी, गीता जोशी व गरिमा लोहनी तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की चार छात्राओं सोनी जोशी, दीपा जोशी, निकिता व पूजा बिनवाल को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, सीडीओ एसएस बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें