चंपावत के बालेश्वर मंदिर में अखंड रामायण करते श्रद्घालु।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नवरात्र पर्व पर जिले के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से पूजा अर्चना किए जाने का सिलसिला जारी है। जिला मुख्यालय के बालेश्वर के हनुमान मंदिर में दो दिनी अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके चलते मंदिर परिसर में वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पुरोहित युगल किशोर पांडेय, उमेश पांडेय, विनोद पांडेय, मोहित पांडेय ने गणेश पूजन, पुण्या वाचन, मातृका पूजन समेत समेत कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजक किशन गिरी और पवन गिरी ने बताया कि नवरात्र पर्व पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम में मुन्ना गिरी, गणेश वर्मा, कुलदीप गोस्वामी, कमला गोस्वामी, तनुजा गिरी, ममता गिरी सहित तमाम लोगों ने रामायण का पाठ किया। संवाद
मल्लीहाट में आज होगा सुंदरकांड का पाठ
चंपावत। जिले के मल्लीहाट स्थित रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भगवतशरण राय ने बताया कि रामलीला मंच में सायं चार बजे से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। संवाद