फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन किया 

Sun, 27 Jan 2019 11:37 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डे का शुभारंभ करते विधायक कैलाश गहतोड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में शांत बाजार स्थित नवनिर्मित रोडवेज बस अड्डे का रविवार को उद्घाटन हो गया है। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने रोडवेज बस अड्डे का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर बस को देहरादून के लिए रवाना किया।  

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि चंपावत बस अड्डे से देहरादून, दिल्ली और हल्द्वानी के लिए रोडवेज बसें सचालित होगी। बताया कि चंपावत में लंबे समय से रोडवेज बस अड्डा नहीं होने से यात्रियों को मोटर स्टेशन में खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता था। बताया कि अब बस अड्डा शुरू होने के बाद यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सांसद अजय टम्टा की ओर से बस अड्डे का उद्घाटन किया जाना था लेकिन घाट के समीप वाहन दुर्घटना हो जाने के चलते वह बस स्टेशन का उद्घाटन नहीं कर सके।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमर नाथ सक्टा, आरएम सीपी कपूर, एसएम लेखराज पांडेय, स्टेशन इंचार्ज भुवन चंद्र आर्या, वरिष्ठ लिपिक पूरन राम टम्टा, भुवन चंद्र गहतोड़ी, रमेश चंद्र पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, गिरीश जोशी, दीपक रजवार, नवीन बोहरा, मणीप्रभा तिवारी, कैलाश बोहरा, कैलाश पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें