फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने टनकपुर तक चलाई अतिरिक्त बस

Wed, 21 Oct 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र समाप्त होने के बाद मैदानी क्षेत्रों के लिए लोहाघाट रोडवेज स्टेशन में लगी यात्रिय
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शारदीय नवरात्र समाप्त होने के बाद मैदानी क्षेत्र की ओर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था शुरू कर दी हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए लोहाघाट डिपो ने टनकपुर तक अतिरिक्त बस चलाई।
विज्ञापन

बुधवार को मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए लोगों के रोडवेज स्टेशन आने का क्रम शुरू हो गया था। रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगत नारायण ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टनकपुर तक एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि डिपो की ओर से विभिन्न रूटों पर 12 सेवाओं का संचालन किया गया। जिसमें दिल्ली के लिए चार, देहरादून के लिए दो, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पोंटासाहिब, बरेली, नैनीताल, हल्द्वानी के लिए बस सेवा संचालित की गई। रोडवेज की ओर से बसों की व्यवस्था करने से यात्रियों को काफी राहत मिली। वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगत ने बताया कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें