फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में सिर्फ 12 घंटे के लिए 108 सेवा

Wed, 30 Dec 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 सेवा को संचालित करने के लिए तीन चालकों के स्थान पर अब केवल एक चालक ही रह गया है। जिससे सीमित अवधि के लिए सेवाएं मिलने के कारण क्षेत्रीय लोगों की दिक्कतें  बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

यहां तीन चालकों में से दो अन्यत्र चले गए हैं। उसके स्थान पर कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल की ओर से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक के लिए एकमात्र चालक मदन बोहरा की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को सुनडुंगरा की 35 वर्षीय भागीरथी देवी का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें निजी वाहन से अस्पताल लाया गया। उस समय अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के अलावा कोई मौजूद नहीं था। यहां के डॉक्टर आभास सिंह और फार्मासिस्ट जेएस अधिकारी टमटाबगड़ में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए स्कूलों में गए थे। यहां की स्टाफ नर्स भी 10 दिन के अवकाश पर है। महिला की गंभीर स्थिति को देखकर उसे लोहाघाट अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों की कमी के चलते खेतीखान के डॉक्टर को दो दो दिन के लिए खेतीखान, पाटी तथा देवीधुरा अस्पताल में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें