फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानायक अशोक भट्ट के निधन से शोक में सिरतोली

Wed, 17 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यगंगोल के सिरतोली गांव के मूल निवासी और आईआरबी बैलपड़ाव (रामनगर) के सेनानायक अशोक भट्ट के असामयिक निधन का समाचार मिलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह जिले के दूसरे आईपीएस अफसर थे। उनके निधन पर खेतीखान के इंद्रा पार्क में शोकसभा हुई।
विज्ञापन


डा.एलडी ओली, सीएस ओली, नवीन बोहरा, भैरव ओली, गोपाल मनराल, घनश्याम कलखुड़िया, माधवानंद गड़कोटी, हरिशंकर ओली आदि ने दो मिनट का मौन रखा। भट्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, उत्तम देव, प्रेम भट्ट, एकानंद भट्ट, चंचल फर्त्याल आदि लोग हल्द्वानी गए हैं।

58 वर्षीय अशोक भट्ट का ग्रामीण जन जीवन से बेहद लगाव था। वह अपनी विभिन्न रचनाओं में इसका उल्लेख भी करते आ रहे थे। सशस्त्र सेना में कमीशन लेने के बाद उन्होंने चार वर्षों तक उत्तर प्रदेश में न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया तथा बाद में वह पुलिस विभाग में आ गए। पिछले 18 वर्षों से वह विभिन्न पदों में रहते हुए कुमाऊंनी पत्र पत्रिकाओं में अपने रचनात्मक लेखों के लिए समय निकाल लिया करते थे। वह ऐसे अधिकारी थे, जिन्हें पहाड़ों पर पैदल चलने का शौक था। वह यहां की सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक गतिविधि में जुड़े रहते थे। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन


शोक में न्यायिक कार्यों से विरत रहे वकील
चंपावत। खेतीखान निवासी और कालाढूंगी स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के कमांडेंट अशोक भट्ट के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया। दिवंगत अशोक भट्ट के छोटे भाई विजय भट्ट बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। यहां जिला अदालत परिसर में बार संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, पीएस पाटनी, आरएस बिष्ट, भास्कर मुरारी, अमरनाथ वर्मा, गिरीश उप्रेती, सुरेश जोशी, लक्ष्मण सिंह बोहरा, आरएस रैंसवाल, शंभूदत्त ओझा, शंकर दत्त गड़कोटी, नरेश ढेक, गिरीशराय, निर्मल तड़ागी, गुणानंद थ्वाल, हेम जोशी, विद्याधर जोशी, हरीश उप्रेती आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। साथ ही अदालती काम से भी विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें