लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक करते कुमाऊं लोक सांस्कृत
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन की पहल पर गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को शासन के दिशा निर्देशों का पालन कर कोरोना महामारी को मात देेने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीएम आरसी गौतम के निर्देशन में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के दलनायक भैरव राय के नेतृत्व में लोक कलाकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए। कलाकारों ने गंगनौला, किमतोली, जाख जिंडी, चमदेवल, बसकुनी, बिंडा तिवारी, बांकू, नाकोट आदि गांवों में नुक्कड़ नाटकों, गीत, नृत्य के जरिये कुमाऊंनी बोली में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। कलाकारों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, साबुन से हाथ धोने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लेने आदि जानकारियां दी। दल में कलाकार प्रदीप कुमार, पंकज, गौरव, विकास, अभिषेक, दीपक, पूजा, अंजलि, आशा, अंकिता, निकिता, अजय, वीरेंद्र आदि कलाकार शामिल रहे।