फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में चंपावत आएंगी सांसद डिंपल यादव

Thu, 30 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक में अगले माह पार्टी की प्रदेश प्रभारी और सांसद डिंपल यादव के जिला मुख्यालय के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट का कहना था कि जिले में समाजवादी पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए ही डिंपल यादव उत्तराखंड के सभी जिलों का दौरा करने वाली हैं। कांग्रेस, भाजपा सरकार को कोसते हुए लोगों ने उत्तराखंड में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग भी उठाई। बैठक में उपाध्यक्ष देव सिंह रावत, सुरेश कुमार, विनोद पांडेय, मनोज कुमार, नसीम अहमद, भुवन उप्रेती, मनोज गरसाड़ा, कैलाश पांडेय, चंदन भंडारी, राजू सागर, अबरार कुरैशी, इकरार अहमद, गुलजार अहमद, शकील अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें