फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में प्रशासन ने जगह-जगह की अलाव की व्यवस्था

Tue, 23 Dec 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत नगर में अलावा सेकते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिले में कड़ाके की ठंड शुरु होते ही प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। चंपावत, टनकपुर, बनबसा और लोहाघाट में ठंड से बचाव के लिए पालिका और नगर पंचायत की ओर से प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शाम होते ही पालिका चंपावत नगर में मोटर स्टेशन और बस स्टेशन के पास अलाव जला रही है। यह राहगीरों के साथ ही स्थानीय लोगों को राहत दे रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि रैन बसेरे में भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई हैं। टनकपुर में बस स्टेशन, उप जिला अस्पताल, मस्जिद के पास, पीलीभीत चुंगी, चड्ढा चौराहा, खन्ना चौराहा, तुलसी राम चौराहा पर अलाव की व्यवस्था की गई है। बनबसा के ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमुख चौराहों, थाना परिसर, बस अड्डे के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। बता दें कि चंपावत में रात का तापमान एक डिग्री तक जा रहा है जबकि अधिकतम तापमान छह डिग्री पहुंच रहा है। संवाद

ठंड बढ़ा रही मुसीबत, सांस लेने में आ रही दिक्कत
चंपावत। ठंड बढ़ने के साथ ही सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ठंड के चलते हर रोज 20 मरीज सांस की समस्या के इलाज के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही मरीजों में सांस की दिक्कत बढ़ने लगी है। एक सप्ताह में 140 से अधिक मरीज सांस की समस्या के आ चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया ठंडी हवा से सांस की नलियां सिकुड़ सकती हैं जिससे बलगम की मात्रा बढ़ जाती है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ठंडी शुष्क हवा से सांस की नलियाें में दिक्कत होने पर घरघराहट, खांसी और सांस फूलने जैसे समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अधिक ठंड होने पर बाहर घूमने न निकले। गुनगुने पानी का सेवन करें। शरीर को ढक कर रखें। पोषण युक्त भोजन लें। समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें