फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल की गल्तियों को सुधारें

Wed, 27 Sep 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में प्रदर्शन करते डिग्री कालेज के छात्र छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यहां राजकीय महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षाफल की गल्तियों में सुधार करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने मुख्यालय में प्रदर्शन किया। बुधवार को छात्र नेताओं ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच करने और इस मामले में  उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्र नेता विजय कुमार, पीयूष जोशी, अजय बोहरा, प्रेेम बल्लभ, कमलेश, निर्मल जोशी, प्रियंका जोशी, ललित देउपा आदि का कहना था कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से बीएससी द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया था, जिसमें काफी गल्तियां हैं। चंपावत कालेज में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के 82 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल किया गया है। छात्रों के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय की ओर से फेल छात्रों को प्रमोट किया गया है। छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से जांचते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें