फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करो, कांग्रेस ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खड़ी बाजार में प्रदर्शन किया। पार्टी ने जिले के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती, आईसीयू वार्ड के स्टाफ की नियुक्ति कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में तेजी से फैल रही ब्लैक फंगस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी दवाएं भी सरकार नहीं दे पा रही है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, महामंत्री विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, तरुण वर्मा, गिरीश पटवा, प्रकाश पांडेय, युधिष्ठर गड़कोटी, कमल बिष्ट, सुनील कुमार, मुन्ना लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें