फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में राफ्टिंग की अपार संभावना : डाॅ. गुलेरिया

Sun, 09 Feb 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऋषिकेश के बाद टनकपुर की काली नदी में राफ्टिंग की अपार संभावनाएं हैं। इंडियन कायकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और राफ्टिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पदम सिंह गुलेरिया ने कहा कि राज्य सरकार पहल करे तो इसमें एसोसिएशन तकनीकी और अन्य सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगा। इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन




उत्तराखंड में वाटर स्पोर्ट्स के विकास की संभावनाओं पर डाॅ. गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता करने की पहल सार्थक है। राफ्टिंग और सलालम की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए टनकपुर में काली नदी उपयुक्त है। कहा कि यह क्षेत्र राफ्टिंग का बेहतर केंद्र बन सकता है। यहां भी हिमाचल की व्यास नदी की तरह संभावनाएं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्तर पर राफ्टिंग के कोचों की कमी है। कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को हिमाचल में सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत और उत्तराखंड में चार प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उत्तराखंड में पदक विजेताओं को सरकार अच्छी राशि दे रही है। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि डाॅ. गुलेरिया ने हिमाचल में वाटर स्पाेर्ट्स को बढ़ावा दिया।



महिला राफ्टर अब एशियन चैंपियनशिप में भी दिखाएंगी दम



राफ्टिंग डेमो में डाउन रिवर रेस और मिक्स में गोल्ड पाने वाली कर्नाटक टीम की महिला राफ्टर राफ्टर प्रांजला, एश्वर्या, पुष्पा, धनालक्ष्मी, बिंदु ने कहा कि उनका चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हो चुका है। इस प्रदर्शन को वह प्रतियोगिता में भी बरकरार रखेंगीं। कहा कि वह कर्नाटक के डांडेली में भी काली रिवर नदी में अभ्यास करती हैं। वह ऋषिकेश में एक गोल्ड और दो सिल्वर जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें