फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पटाखों का अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं

Fri, 17 Oct 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पटाखों की दुकानें केवल निर्धारित स्थलों पर ही लगाई जाएं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल और अग्निशमन दल पूर्ण रूप से तैयार रहें। पटाखों के अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन

त्योहारी अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पतालों में बर्न यूनिट की स्थापना कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखी जाएं। दीपावली और अन्य पर्वों के दौरान बिजली, जल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। छठ पूजा के दृष्टिगत, संबंधित अधिकारियों को पूजा घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जुआ, नशा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें