फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: 244 टिन अवैध लीसा पकड़ा, वाहन सीज; ट्रक में केबिन बनाकर लाया जा रहा था

Fri, 25 Oct 2024 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, टनकपूुर

सार

शारदा रेंज के वन कर्मियों ने ककराली गेट वन बैरियर पर सघन तलाशी के दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अवैध लीसा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आइसर ट्रक के अंदर केबिन बनाकर लीसा लाया जा रहा था।
विज्ञापन
अवैध लीसा पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टनकपुर में शारदा रेंज के वन कर्मियों ने ककराली गेट वन बैरियर पर सघन तलाशी के दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये से अवैध लीसा बरामद करने में सफलता हासिल की है। आइसर ट्रक के अंदर केबिन बनाकर लीसा लाया जा रहा था। वाहन को सीज कर लिया गया है। पिछले दो साल में यह तीसरा मामला सामने आया है।

शुक्रवार को शारदा वन रेंजर पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार, एसडीओ डाॅ. शालिनी जोशी के निर्देश पर वन कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर सुबह करीब 10:28 बजे टनकपुर-चंपावत हाईवे पर ककराली गेट वन बैरियर पर वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया। टीम ने आइसर ट्रक (यूपी 81बीटी 1915) की तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर केबिन बनाकर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 244 टिन लीसा को बरामद किया। इसका वजन करीब 43 क्विंटल और बाजार मूल्य 3.50 लाख रुपये आंका गया है। ट्रक को सीज कर भारतीय वन अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


टीम में वन दरोगा प्रभारी ककराली गेट महेश सिंह अधिकारी, वन आरक्षी ज्योति पंत, सुमन चौहान, डूंगर सिंह, योगेश जोशी आदि शामिल रहे। बताया कि इससे पहले 10 अगस्त 2023 को भी एक मामला पकड़ा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें