लोहाघाट में गैस गोदाम के पास सरकारी भूमि में अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस जारी करते राजस्व क
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में सरकारी भूमि में अतिक्रमण का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। गैस गोदाम के पास दो स्थानों में देवदार वनी में किए जा रहे अतिक्रमण को राजस्व विभाग की टीम ने रुकवा दिया है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि नगर के गैस गोदाम के पास दो लोगों ने सरकारी भूमि में देवदारी वनी में अतिक्रमण कर निर्माण कार्य होने की शिकायत की थी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके में जाकर निरीक्षण किया। आरएसआई राकेश चंद्र पंगरिया ने बताया कि गैस गोदाम के पास मोत्यूराज निवासी कुंदन सिंह ने सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर कॉलम बनाए थे, जबकि खूनाबोरा निवासी ललित बोहरा ने लोहे के खंभे गाढ़े थे। उन्होंने बताया कि दोनों ही अतिक्रमणकारियों के पास भूमि से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं पाए गए। दोनों अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर स्वयं अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए गए।