फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मोटर मार्ग की दुर्दशा न सुधरी तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
लोहाघाट में बदहाल गलचौड़ा चौड़ाढेक सुई शिव मंदिर मोटर मार्ग। संवाद - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट में गलचौड़ा चौड़ाढेक सुई शिव मंदिर मोटर मार्ग की बदहाल हालत पर ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने हादसे की सबब बन रही सड़क पर शीघ्र डामरीकरण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
विज्ञापन

सुंई खैंसकांडे के ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया कि इस मोटर मार्ग पर ग्रामीण लंबे समय से हॉटमिक्स कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग इसमें पैच वर्क का कार्य कर महज खानापूर्ति कर दे रहा है। स्थिति यह है कि बरसात में यह रोड तालाब के रूप में तब्दील हो जाती है। मोटर मार्ग को ठीक करवाने को लेकर पूर्व में लोक निर्माण, मुख्यमंत्री और केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी ज्ञापन भेजे जा चुके हैं मगर अब तक सुनवाई नहीं हुई।
ग्राम प्रधान ने कहा अगर जल्द मोटर को सही नहीं किया गया तो पूरे क्षेत्र के ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। लोनिवि के प्रभारी ईई शिवाकर चौरसिया ने बताया मामला संज्ञान में आया है मोटर मार्ग को शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें