फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आईसीयू तो बना दिया स्टाफ देना भूली सरकार

Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में ढाई करोड़ रुपये से स्थापित आईसीयू को 2018 के बाद अब तक स्टाफ नहीं मिला है। मौजूदा समय में अस्पताल का स्टाफ ही आईसीयू का संचालन कर रहा है। अस्पताल प्रबंधन लंबे समय से शासन को पत्र लिखकर स्टाफ को नियुक्त करने की मांग कर रहा है। इसके बाद भी नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में आईसीयू की स्थापना पर लोगों को उम्मीद थी कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्टाफ की तैनाती के लिए विभाग भी शासन को पत्राचार करता रहा है। इसके बाद भी आईसीयू के संचालन के लिए कोई कवायद नहीं हुई है। हंस फाउंडेशन ने करीब ढाई करोड़ की लागत से आईसीयू का निर्माण किया था। लोगों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

-
इनसेट कोट-
आईसीयू के संचालन के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल का मौजूदा स्टाफ ही आईसीयू का संचालन कर रहा है।
जेएस नबियाल, पीएमएस जिला अस्पताल पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें