फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों की चपेट में आई महिला खाई में गिरी, मौत

Wed, 08 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत बांकू के रोशेड़ा तोक में एक महिला पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से 150 फीट खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस एवं राजस्व टीम ने मौके में पहुंचकर महिला की लाश निकाली। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी।

बुधवार सुबह करीब सात बजे उमा जोशी (40) पत्नी नाथ जोशी जंगल में जानवरों के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से लुढ़के पत्थर की चपेट में आने से उमा 150 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जंगल में मौजूद निर्मला उप्रेती ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने एसडीएम सीएस डोबाल और पंचेश्वर के कोतवाल राजेश पांडेय को तत्काल राहत पहुंचाने को कहा। राजस्व उप निरीक्षक जोत राम और पंचेश्वर पुलिस ने घटना स्थल में पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लाश को खाई से निकाला। एसडीएम ने बताया कि घटना की जांच के बाद मृतका के परिजनों को दैवी आपदा राहत के मानकों के अनुरूप सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें