फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हम छू कुमैय्यां, हमरो कुमाऊं...

Sat, 01 Nov 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कुमाऊं स्काउट्स की स्थापना दिवस पर मौजूद पूर्व सैनिक। स्रोत:संगठन।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों ने कुमाऊं स्काउट्स का 44 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कहा कुमाऊं स्काउट्स के जवानों ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में देश की सुरक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में स्थापना दिवस पर जिले भर के पूर्व सैनिक एकत्र हुए। पूर्व सैनिकों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इस दौरान पूर्व सैनिक हम छूं कुमैंय्या, हमरो कुमाऊं गीत की धुन पर जमकर थिरके।
मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक श्याम सिंह कार्की ने कुमाऊं स्काउट्स का इतिहास बताया। कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए इसका गठन किया गया। इसके सैनिक हमेशा ही देश की सुरक्षा में तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सैनिक महेश पांडे को 30 साल तक देश सेवा करने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रकाश पांडे, संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट, देव सिंह सौन, महेंद्र सिंह, मान सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें