फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी माने, हड़ताल खत्म

Sat, 17 Oct 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उप निरीक्षक द्वारा की गई कथित अभद्रता को लेकर आंदोलित पालिका के सफाई कर्मचारियों को मनाने में प्रशासन सफल हो गया। शनिवार को समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी और दोपहर बाद वे काम पर लौट आए।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के युवक और पालिका के सफाई कर्मी शंकर वाल्मीकि के साथ शारदा चुंगी कालोनी के युवकों द्वारा की गई मारपीट की घटना में वाल्मीकि समाज के लोगों ने एक पुलिस उप निरीक्षक और जवान पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। आरोपी दरोगा और जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग के समर्थन में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल शुरू कर दी थी।

शुक्रवार को दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद शनिवार को एसडीएम नरेश दुर्गापाल, कोतवाल कमल राम आर्य, पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की मध्यस्थता में हुई वार्ता में सफाई कर्मी हड़ताल खत्म करने को राजी हो गए। वार्ता में वाल्मीकि समाज के मुखिया चौधरी रामदयाल, राकेश वाल्मीकि, संतोष वाल्मीकि, विशाल बाबू, मधुसूदन, आकाश, राकेश कुमार, रामनाथ, सतपाल, राहुल, उर्मिला, विन्ना, सीमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें