फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी का मुनाफा 3233.37 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी लि. को वित्त वर्ष (2020-21) में 3233.37 करोड़ रुपये का शुुद्ध मुनाफा हुआ है, जो अब तक का सर्वाधिक है। वर्ष 2019-20 में लाभ 3000.17 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

इन दिनों बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन की तीनों टरबाइनें घुमाकर 99 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। इस वित्त वर्ष में बनबसा में 90 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन किया जा चुका है।
टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि शारदा नदी में पानी बढ़ने के साथ पावर स्टेशन का उत्पादन बढ़ने लगा है। इन दिनों तीनों टरबाइन चलाकर सर्वाधिक 99 मेगावाट तक बिजली बनाई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि इस वित्त वर्ष में एक अप्रैल के बाद इस पावर स्टेशन में 90 एमयू बिजली बन चुकी है। एनएचपीसी ने देशभर में करीब तीन माह में 7000 एमयू का उत्पादन कर लिया है। एनएचपीसी देश की बिजली जरूरतों को पूरा कर रहा है।
सीएमडी एके सिंह के प्रयासों से अभी 850 मेगावाट क्षमता के जलविद्युत परियोजना निर्माण को केंद्र सरकार ने रतले हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. का गठन किया है। इसके लिए सरकार ने 5282.94 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
एनएचपीसी लि. और केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर रन ऑफ रिवर योजना के तहत एनएचपीसी और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लि. (जेकेएसपीडीसी) काम करेगी।
विज्ञापन

सिक्किम में 120 मेगावाट रंगित चरण चार जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए जलपावर कॉरपोरेशन का भी अधिग्रहण किया है।
स्टेट हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लि. के साथ बिहार के जिला सुपौल में 130.1 मेगावाट की डागमारा जलविद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें