फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अज्ञात कारणों से पति-पत्नी झुलसे, पति हायर सेंटर रेफर

Thu, 25 Apr 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड चार में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बीच अज्ञात कारणों से आग लगने से दोनों झुलस गए। पति की हालत गंभीर होने पर उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। एसएसआई बीएस बिष्ट ने अस्पताल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह किसी बात को लेकर रोडवेज के पीछे वार्ड संख्या चार निवासी सरवर हुसैन (25) और उसकी पत्नी रिसी के बीच विवाद हो गया। इसी बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई और दोनों झुलस गए। बताया गया कि सरवर पेट्रोल से झुलसा है। डाॅ. आफताब अंसारी ने बताया कि सरवर करीब 30 से 35 प्रतिशत झुलसा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसकी पत्नी का अस्पताल में उपचार किया गया। एसएसआई बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें