पिथौरागढ़ में ग्रीन एंड क्लीन कार्यक्रम में जिला जज राजेंद्र जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
जाखनी, भामा, पाभें सड़क निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भामा और डोडरी के लोग अनशन में बैठे।
अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणकनाली से पाभें तक 7.2 किमी सड़क 2016 में स्वीकृत हो गई थी, लेकिन वन भूमि का निस्तारण न होने से अब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि 15 साल पहले ग्रामीणों ने श्रमदान से मड़कनाली से जाखनी तक करीब 4 किमी सड़क की कटिंग की थी। अब उसी अलाइनमेंट में सड़क का निर्माण होना है। पीएमजीएसवाई डिवीजन सड़क को वन भूमि से मुक्त नहीं करा पा रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा है कि सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को क्रमिक अनशन में डोडरी के बहादुर सिंह, मोहन सिंह, भामा के हेमंत सिंह, रणजीत सिंह, रूप सिंह, पुष्कर सिंह बैठे। कल्याण सिंह धानिक, महाकाली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र रावल, हेम उप्रेती, पूरन मेहरा, प्रताप सिंह ने धरना दिया।