फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं का समय पर समाधान करें, वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तहसील दिवस व बहुउद्देशीय शिविर में जन समस्याएं सुनने के बाद मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट ने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक समस्या दोबारा सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम हेमंत वर्मा ने अधिकारियों को स्थानीय स्तर की समस्याओं का तत्काल व दीर्घ समाधान करने एवं उच्च स्तर से हल होने वाली समस्याएं शासन को भेजने के निर्देश दिए।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सबसे अधिक सिंचाई से संबंधित समस्याएं दर्ज हुई। इसके अलावा पेयजल लाइनों व हैंडपंपों की मरम्मत, एनआरएलएम आवेदनों में त्वरित कार्रवाई, श्रम विभाग में पंजीकरण करने, टनकपुर व पचपकरिया में सोलर लाइट लगाने, छीनीगोठ में झूलते बिजली के तारों को ठीक करने, नलकूपों से समय पर नियमित पानी उलब्ध कराने, उज्वला योजना के लाभार्थियों की सूची बनाने, मकानों के लिए खतरा बने पेड़ों को कटवाने, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलाने, देवीपुरा में जॉबकार्ड बनाने आदि समस्याएं उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने 16 विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही 98 लोगों के स्वास्थ्य की व 48 लोगों के दांतों का परीक्षण किया गया। 28 लोगों को टीटी इंजेक्शन लगाने के साथ तंबाकू निषेद पर जागरूकता शिविर लगाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग द्वारा 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच व 45 मरीजों को होम्योपैथिक दवाएं दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को योजनओं के प्रपत्र वितरित किए गए। जल संस्थान व विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के बिल जमा किए गए। उद्यान, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार पूनम पंत, डीएफओ केएस बिष्ट, सहायक निदेशक डेयरी एनएस डुगरीयाल आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें