फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
चंपावत शिक्षा भवन में क्रमिक अनशन पर बैठे मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने बुधवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन किया। बुधवार को शिक्षा भवन परिसर में कर्मचारी नेता महेश पांडेय, प्रभाकर दीक्षित और मुकेश जोशी दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की एक सूत्री मांग को लेकर जिला मुख्यालय में दो दिनी क्रमिक अनशन के बाद बृहस्पतिवार से निदेशालय स्तर पर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू न करने से कर्मचारियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला सचिव रवींद्र पांडेय, जीवन चंद्र ओली, धीरेंद्र सिंह भंडारी, संतोष उप्रेती, महेंद्र गोस्वामी, दिनेश नाथ, वीरेंद्र सिंह पोखरिया, प्रकाश सिंह देव, निर्मला देउपा आदि समर्थन में अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें