फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दिल्ली हुंकार रैली के लिए रवाना हुए सैकड़ों कर्मी-शिक्षक

Sat, 30 Sep 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए दिल्ली रवाना होते चंपावत के ​शिक्षक और कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पहली अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली हुंकार रैली के लिए चंपावत जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी-शिक्षक रवाना हुए। एनएमओपीएस (पुरानी पेंशन योजना के लिए राष्ट्रीय आंदोलन) संगठन के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता के नेतृत्व में यह दल नारेबाजी के बीच चंपावत से रवाना हुआ।
विज्ञापन

कर्मियों ने पुरानी पेंशन को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी बताया और इसके लिए निर्णायक जंग का एलान किया। मिनिस्टीरियल फेडरेशन के जिला महामंत्री जीवन चंद्र ओली, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, बंशीधर थ्वाल, हरगोविंद पंत, राजेश भट्ट, नवीन जोशी, डूंगर देव जोशी, आनंद प्रजापति, हरीश जुकरिया, नारायण राम, श्याम सिंह, मनोज वर्मा, कवींद्र तड़ागी, किशोर पंगरिया आदि शिक्षक-कर्मी दिल्ली को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें