फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बहुउद्देश्यीय शिविर का सैंकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Tue, 30 Jan 2024 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के फोर्ती गांव में लोगों को कानूनी जानकारियां देते जिला ​वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की सचिव
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोहाघाट ब्लॉक के फोर्ती गांव में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

मंगलवार को फोर्ती के रामलीला मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पुलिस, स्वास्थ्य, बाल विकास, समाज कल्याण, उद्यान, कृषि, खाद्य पूर्ति, राजस्व, शिक्षा, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्टाॅल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण ने पांच दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए और कई दिव्यांगों को उपकरण और पेंशन के लिए चिह्नित किया गया।
खाद्य पूर्ति विभाग ने दो, यूपीसीएल ने 28, उद्यान विभाग ने 10 लोगों को लाभ दिया। शिविर में 28 आधार कार्ड संशोधन किए गए। होम्योपैथिक विभाग ने 56 और आयुष विभाग ने 20 लोगों का निशुल्क उपचार कर दवाएं दींं। विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 20 बुजुर्गोँ को छाता और 50 छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी किट वितरित की। पुलिस की महिला हेल्पलाइन प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने महिलाओं को पुलिस एप और गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। एसआई हेंमत कठैत ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया। संचालन पीएलवी रेनू गड़कोटी ने किया। इस मौके पर तहसीलदार विजय गोस्वामी, अधिवक्ता विजय राय, योगेश बगौली, चन्द्रशेखर बगौली, विनोद बगौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें