अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में सैकड़ों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास और प्राणायाम किया। सभी तहसील मुख्यालयों में भी योग शिविरों लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल और विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर और क्षेत्राधिकारी विमल आचार्य ने योग शिविर का शुभारंभ किया। यहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ज्योति ने योग के बारे में बताया।
पतंजलि योग समिति के संयोजक लोकमणी पंत, योग प्रशिक्षक डा.बीसी जोशी, डा.डीडी जोशी, प्रो.बीडी सुतेड़ी, राजेंद्र गहतोड़ी, इंद्र सिंह बोहरा, बीडी फुलारा, नवीन पंत आदि ने साधकों को उज्जई, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, मयूरासन, शीर्षासन, हलासन सहित तमाम तरह के आसन का प्रदर्शन कराया गया। मदन महर, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, मोहन सिंह अधिकारी, मणिप्रभा तिवारी, रेनू जोशी ने सहयोग किया। पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने भी योग शिविर लगाया। चंपावत तहसील में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित किया गया। जीआईसी और मां पूर्णागिरि कालेज खर्ककार्की में भी योग क्रियाएं की गई।
लोहाघाट कचहरी परिसर में एसडीएम सीएस डोबाल की मौजूदगी में ओम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर गणेशदत्त पांडेय, जगदीश जोशी, एलएस मेहता, एनके तिवारी, बची सिंह जीना, उदय लाल साह थे। सैनिक विश्राम गृह में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा, सूबेदार दीवान सिंह, सीबी ओली, ललित अधिकारी, हेमंत राय, एमएम पांडेय ने योग किया। योगाचार्य विनय दीक्षित, मुकेश कुमार स्वामी ने योग एवं प्राणायाम कराए। आईटीबी के द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह और 110 जवानों एवं अधिकारियों मौजूद थे। केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट में प्रधानाचार्य बीडी ओली, योग शिक्षक रजनीश जोशी, ओकलैंड पब्लिक स्कूल में योग शिक्षक गिरीश जोशी, मीना मेहता ने योगाभ्यास कराया।
खेतीखान के जीआईसी मैदान में डा.बीडी भट्ट, मनीष भट्ट, द्रोपदी, मीनाक्षी, मीरा, हीरा, प्रियंका, मनीषा, सीएल वर्मा, डा.एलडी ओली ने योग किया। बाराकोट के ब्लाक सभागार पूर्व सैनिक लीग के ब्लाक प्रतिनिधि सूबेदार शेर सिंह अधिकारी की अध्यक्षता मेें योग शिविर आयोजित किया गया। बीडीओ पूरन सिंह रावत, महेश चंद्र परंगाई, कुंवर सिंह, बहादुर सिंह, खिलानंद पंत, धर्मानंद, दयाल सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह चौधरी, हरीश अधिकारी थे।
पाटी के पूनाकोट मैदान में शिक्षक रवीश पचौली, राजेंद्र गहतोड़ी और गिरीश सोराड़ी, एसडीएम निर्मला बिष्ट, कोषाधिकारी कन्हैया लाल, भावना कलौनी, चंद्रा लड़वाल आदि मौजूद थे।
टनकपुर । बूम स्थित एसएसबी की 57 वीं वाहिनी की सी कंपनी कैंप में कमांडेंट केसी राणा के आदेश पर कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में जवानों और ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह, रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी खेमराज, भगवती प्रसाद, मनोज कुमार, पप्पू सिंह, सतपाल मौर्य, संजय कुमार, भवेनदास, विजय कुमार, प्रमोद जोशी, अरुण गुप्ता, ओमपाल सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे। राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी की 80 यूके वाहिनी सीनियर डिवीजन के ले. एलडी तिवारी के नेतृत्व में कैडेर्ट्स और विद्यालय स्टाफ, नवयोग केंद्र, सूर्योदय सेवा समिति में सरस्वती शिशु मंदिर में दीक्षा गुप्ता, कविता जोशी, समिति के संरक्षक डा. देवी दत्त जोशी, रोहिताश अग्रवाल, कैलास चंद्र लोहनी, डा. नवनीत जोशी, कमल भट्ट, गोविंद बल्लभ जोशी, जगदीश पांडेय आदि ने योग किया। ठुलीगाड़ स्थित एसएसबी पांचवीं वाहिनी की ए कंपनी कैंप में कमांडेंट रणजीत सिंह के निर्देश पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने दर्शन के लिए आए यात्रियों के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। कंपनी कमांडर उप निरीक्षक चंद्रशेखर बिष्ट, एएसआई विजैन सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल कैलाश आर्या, आरक्षी पशु चिकित्सा विशाल कुमार, आदि ने साधकों को योग के महत्व के बारे में बताया। सैनिक कल्याण समिति विश्राम गृह में समिति के ब्लाक प्रतिनिधि नंदन सिंह डांगी के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर हवलदार गणेश सिंह, संजय सिंह, नितेश सिंह आदि मौजूद थे।
बनबसा। एसएसबी 57वीं वाहिनी के ए कंपनी और डी कंपनी ने अपनी बीओपी में योगाभ्यास किया। वाहिनी ए कंपनी के प्रभारी जगदीश प्रसाद, पूनम सुरीन, डी कंपनी के सोढ़ा कलजी आदि मौजूद थे। सेना छावनी के ईसीएचएस में कर्नल बीबी पाल के नेतृत्व में ईसीएचएस कर्मियों और केवि वन के स्टाफ ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्राचार्य आरसीएस धपोला थे। एनएचपीसी स्थित केवि टू और एनएचपीसी में कई कार्यक्रम हुए। एलाइंस क्लब के अध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी, ग्लोरियस एकेडमी में रविंद्र पांडेय के नेतृत्व में छात्रों, लोगों ने योगा किया।