टनकपुर (चंपावत)। नाबालिग दो बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम लापता बहनों का सुराग लगाने में जुटी है। शहर से लगे एक गांव की दो सगी बहनें एकसाथ अचानक घर से लापता हुई है। पिता के मुताबिक घर में रखी 15 हजार रुपये भी गायब है। काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं पता नहीं चला तो पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जांच कर रही मनिहारगोठ चौकी इंचार्ज गीता गोला ने बताया कि नाबालिगों के पिता की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।