फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मानव तस्करी विश्व में तीसरा बड़ा अपराध

Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर एक दिनी कार्यशाला हुई। कार्यशाला का आयोजन नेपाली संस्था माइती नेपाल ने किया। गोष्ठी में मानव तस्करी को विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अपराध बताया गया।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर कार्यशाला में दोनों देशों के प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियाें, स्वयंसेवी संस्था कर्मियों और जागरूक लोगों ने भाग लिया। माइती नेपाल की कंचनपुर प्रभारी महेश्वरी भट्ट ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि भारत नेपाल आपस में साझा कार्यक्रम बना इस जघन्य अपराध पर अंकुश लगा सकेंगे।
टनकपुर के एसडीएम आकाश जोशी, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति मिश्रा, सीडब्लूसी अध्यक्ष सुधीर चंद्र शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट, सीओ खटीमा मीर सिंह, एएचटीयू प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत, रीड्स संस्था समन्वयक जनक चंद, सीडब्लूसी चंपावत के मनोज तिवारी, नेपाल के सीडीओ गोपाल कुमार अधिकारी, एसपी खगेंद्र बहादुर चंद, चक्र राज जोशी, डीएसपी रामेश्वर श्रेष्ठा, मेयर किशोर कुमार लिंबू के अलावा दोनों देशों के प्रशासनिक अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें