फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जंगल में आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान

Sun, 24 Dec 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में डिग्रीकॉलेज-भूमलाई मार्ग में जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। डिग्री कॉलेज भूमलाई मार्ग पर जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब 0.25 हेक्टेयर क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि डिग्री कॉलेज भूमलाई मार्ग पर जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर दमकल कर्मी मौके के लिए रवाना हुए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि आग तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही थी जिससे आसपास के लोगों में भय पैदा हो गया था। समय रहते आग को आबादी में पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया गया। दमकल टीम में लीडिंग फायरमेन राजेश कार्की, सुनील जोशी, कुंदन गिरी और गोविंद पनेरु शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें