फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 मकान में आग लगी, लाखों का नुकसान   

Wed, 14 Feb 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
चौड़ामेहता में आग लगने से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 लधिया घाटी में चौड़ामेहता मेें मंगलवार की रात एक मकान में आग लग गई। इससे मकान के दो कमरे बुरी तरह जल गए। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना कर आग लगने के कारण और नुकसान का पता लगा रही है।

चौड़ामेहता निवासी केशव दत्त पुत्र दौलत चंद्र के मकान की दूसरी मंजिल को मंगलवार की रात को आग की चपेट में आ गई। आग से दूसरी मंजिल के दोनों कमरों में रखा सारा सामान जल गया। जमीन व कई अन्य महत्वपूर्ण कागजात भी नष्ट हो गए हैं। केशव दत्त ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग दूसरे कमरों में रहते थे, जिससे वह बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। भवन स्वामी का कहना है कि बिजली गिरने से मकान में आग लगी है। राजस्व विभाग की टीम आग आग लगने के कारण और नुकसान का आकलन कर रही है। राजस्व उप निरीक्षक सुरेश सिंह फर्त्याल का कहना है आग लगने कारणों का पता लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान जयदत्त जोशी, प्रदीप जोशी, बिशन राम, कुंदन सिंह, गंगादत्त कापड़ी, शेखर आदि ने प्रशासन से  प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें