फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरम पानी को तरसेंगे श्रीरीठा साहिब के श्रद्घालु

Tue, 06 Oct 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर श्रीरीठा साहिब की पहचान देशभर में प्रमुख सिख धाम के लिए है। सालभर में 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री इस प्रसिद्ध गुरुद्वारे में मत्था टेकते हैं, लेकिन अब यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को ठंड में स्नान के लिए गरम पानी को तरसना पड़ेगा। इसकी वजह यहां के सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम (सौर जल तापक संयंत्र) का काम नहीं करना है।
विज्ञापन


श्रीरीठा साहिब के गुरुद्वारे के विशाल परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 103 कमरे भी हैं। निशुल्क आवासीय और भोजन व्यवस्था है। श्राद्ध पक्ष के बाद से यहां तीर्थयात्रियों की आमद में तेजी आती है, मगर अब यहां आने वाले लोगों को ठंड में स्नान के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के जरिए उच्च क्षमता के सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगवाए थे। 1000 लीटर क्षमता के 4 संयंत्र परिसर में लगे हैं, जिससे गुरुद्वारे के सभी कमरों के लिए गरम पानी की व्यवस्था होती थी, लेकिन बीते दो वर्षों से ये सिस्टम काम नहीं कर रहा है।

श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे के आवासीय परिसर में सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम की गड़बड़ी की जानकारी विभाग को लिखित रूप से नहीं मिली है। पूछताछ कर उचित कार्यवाही करेंगे। अगर सिस्टम वारंटी पीरियड में हुआ, तो निशुल्क मरम्मत की जाएगी। -रॉकी कुमार, परियोजना प्रबंधक, उरेडा।
विज्ञापन


सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम की खराबी से तीर्थयात्रियों को गरम पानी की दिक्कत होने के साथ ही ऐसी खराब व्यवस्था से जिले की छवि पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट सहित अन्य खामियों को ठीक करने के उरेडा को निर्देश दिए जाएंगे। -दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें