फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से वार्ड ब्वाय चला रहा है अस्पताल

Tue, 10 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वांला में स्थित एलोपैथिक चिकित्सालय का संचालन बीते डेढ़ साल से एक वार्ड ब्वाय के सहारे चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता तुलाराम भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल में डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की तैनाती की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि डेढ़ साल से अस्पताल में डॉक्टर और फार्मेसिस्ट तैनात नहीं है। स्वांला ग्राम में अस्पताल बनाने के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की लागत से अस्पताल भवन, डॉक्टर और फार्मेसिस्ट आवास के निर्माण के साथ ही अलग से 12 लाख रुपए लागत की पेयजल योजना बनाई गई है, लेकिन अस्पताल भवन ग्रामीणों के लिए शोपीस बना हुआ है।

टीकाराम भट्ट का कहना है कि इससे पूर्व उन्होंने सीएमओ को भी इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने डीएम से सीएमओ का स्पष्टीकरण लेने तथा जनहित को देखते हुए डॉक्टर और फार्मेसिस्ट की तैनाती करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें