लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए प्रस्तावित लोहाघाट टाउन पंपिंग पेयजल योजना (सरयू लिफ्ट पेयजल योजना) निर्माण की उम्मीदें बढ़ गई हैं। योजना के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने शहरी विकास निदेशालय को योजना के प्राक्कलन की टीएसी कराने के लिए शासन को भेज दिया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने देहरादून में उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम सचिव शैलेश बगौली से वार्ता कर जानकारी दी कि निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह ने शहरी विकास निदेशक को योजना के प्राक्कलन की टीएसी कराने के लिए शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
बताया कि कुल 10853.35 लाख रुपये लागत से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण होगा। काम शुरू होने के बाद योजना को धरातल में लाने के लिए करीब पांच वर्षों का समय लगेगा। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के बनने के बाद लोहाघाट नगर सहित आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।