फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी में भाजपा के पुरातन कार्यकर्ताओं का सम्मान

Wed, 11 Nov 2026 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक में भाजपा की ओर से पुरातन कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया। समारोह में पाटी ब्लॉक की 80 से अधिक ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत पाटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। रीठा, पाटी और खेतीखान मंडलों से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान आनंद सिंह अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की अमूल्य धरोहर है। वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिजनों की मौजूदगी ने आयोजन को भावुक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें