फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड महामारी में एहतियात के बीच शुरू हुई गृह परीक्षाएं

विज्ञापन
चंपावत जीजीआईसी में परीक्षा देतीं छात्राएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना महामारी के बीच छठीं सें 11 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को पहले दिन जिले के 201 स्कूलों में हुई परीक्षा में 31 हजार छात्र-छात्राओं में से करीब 30 हजार ने छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि परीक्षाओं के आयोजन में कोविड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। जबकि परीक्षा परिणाम 13 अप्रैल को घोषित होगा। सभी स्कूलों में थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के अलावा सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। चंपावत जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी ने बताया कि उनके कॉलेज में 228 छात्रों ने परीक्षा दी। चंपावत जीजीआईसी की प्रधानाचार्या निधि सक्सेना का कहना था कि 11वीं में 171 में से चार छात्राएं गैर हाजिर थीं। चार अन्य कक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें