फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं पुण्यतिथि पर शहीद को श्रद्धांजलि दी

Tue, 15 Aug 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के प्रेमनगर पाटन में शहीद नवीन जोशी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देते क्षेत्रीय विधायक फर्त्याल और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर से लगे प्रेमनगर पाटन के शहीद नवीन चंद्र जोशी की सातवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वर्ष 2010 में 14 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में देश की रक्षा के लिए आतंकवादियों से लोहा लेते हुए नवीन शहीद हो गए थे। इस दौरान शहीद की माता कलावती देवी, पिता हीरा बल्लभ जोशी की आंखें छलक उठी।
विज्ञापन


उनका कहना था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है कि उसने देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सोमवार को प्रेमनगर पाटन स्थित शहीद के आवास पर जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव की अध्यक्षता और रमेश जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शहीद नवीन के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान विधायक ने विधायक निधि से बने स्मारक की छत का उद्घाटन किया। उन्होंने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कहा कि शहीद के गांव सूरी बाराकोट में एक किमी बनी कच्ची सड़क में शीघ्र डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कै. देव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय सूरी के नाम को बदल कर शहीद नवीन चंद्र जोशी रखने की कार्यवाही की जा रही है। इससे पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर पाटन की छात्राओं ने स्वागत और देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वहां जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, बाराकोट के खंडविकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, दीपा जोशी, पार्वती देवी, चाचा शिरोमणी जोशी, चूड़ामनी जोशी, कै. शेर गिरी, एनके पुनेठा, पीएस देव, एनआर जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें