फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से जल लेकर शिव भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

Mon, 20 Aug 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
शिवालय में जलाभिषेक के लिए शारदा से कलश में जल लेकर जाती व्रतधारी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव मंदिरों में भक्तों ने सोमवार सुबह से ही पूजा की। शिवालयों में बमबम भोले का उद्घोष गुंजायमान रहे। शिवभक्तों की अलग-अलग टोलियों ने शारदा के जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


टनकपुर से शारदा का जल लेकर निकले पचास से अधिक शिवभक्तों ने महंत अजय अग्रवाल की अगुवाई में पहले क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक किया और फिर चकरपुर तक पैदल कांवड यात्रा कर वहां स्थित बनखंडी महादेव के मंदिर में जलाभिषेक किया। यात्रा में अतुल शारदा, अंकुर टंडन, अमित यादव, नितिन गुप्ता, विनय अरोड़ा उर्फ मौनी बाबा, अनीता सिंह, अमित जोशी उर्फ बिट्टू शामिल थे।

इधर, आंबेडकर नगर कॉलोनी की महिलाओं ने भी शारदा स्नानघाट से कांवड यात्रा निकाली। उन्होंने शारदा से जल लेकर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें