फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ में चहुंओर मची होली की धूम

विज्ञापन
लोहाघाट में होली का गायन करते महिला-पुरुष। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। छरड़ी की पूर्व संध्या पर समूचा पहाड़ होलीमय हो गया। रविवार सुबह से ही लोग होली के रंग में झूमते नजर आए। घरों में बैठकी होली, तो सड़कों पर खड़ी होली पर लोग थिरकते रहे। महिलाओं की टोलियां भी घर-घर जाकर होली का गायन करती रहीं। रविवार को चंपावत चाराल, तल्लीहाट, मल्लीहाट, खर्ककार्की, मांदली, मुड़ियानी, ढकना बडोला, डूंगरासेटी, फूंगर, शक्तिपुरबुंगा, कुलेठी, फुलारगांव, गोरलचौड़, जूप पटवा, चौकी आदि गांवों में होल्यारों ने राजा बलि के द्वार मची होली..., मेरो कांसो देवर घर आरो छ, मेरो लाडलो देवर घर आरो छ..., बृज मंडल देश दिखाओ रसिया..., हरिय पंख मुख लाल सुवा..., झनकारो-झनकारो-झनकारो, गोरी प्यारो लगे है तेरो झनकारो... आदि होली गीत पेश किए। मांदली में दिनेश पांडेय, शंकर खाती, विक्रम खाती, मोहन खाती, प्रकाश पांडेय, देव सिंह, गिरीश पंत, वजीर खाती और खर्ककार्की में पप्पू कार्की, कैलाशनाथ, भुवन कार्की, अशोक कार्की, राजेंद्रनाथ, भैरव पांडेय, खीम जोशी, संजय कार्की, महेश पटवा, हरीश आदि ने होली गायन किया।
विज्ञापन

भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका...
लोहाघाट/ पाटी। लोहाघाट, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में बैठकी और खड़ी होलियों की धूम मची है। नेपाल सीमा से लगे मडलक, रौंसाल, मड़, सैलपेडू, रायनगर चौड़ी, बाराकोट, नौमाना, बर्दाखान, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब आदि स्थानों में होल्यार होली गायन में मस्त हैं।
होल्यारों ने अच्छा हां रे गिरधर राज भयो कंसासुर को मथुरा उड़ी गै धूम..., भलो भलो जनम लियो श्याम राधिका..., ओ देवकी के लाल कोई कहे यशोदा के काहे के घर में जनम लियो है, काहे के घर में वास, देवकी घर में जनम लियो है, यशोदा घर में वास... आदि होली का गायन किया। रायनगर चौड़ी में ऐसी चातुर नार श्रवण मारो छ, आदर्श कॉलोनी में लुटे शहर बसाय पिया तुम क्यों ना मिले रघुनंदन से, भई-भई धरम की जीत, अर्जुन तुम क्यों आस निराश भये, तुम तो भई तपवान कालिका, कलयुग में अवतार लियो होली का गायन किया गया।
विज्ञापन

ठांटा गांव में कैलाश को वाश महातम, अमर गया शिव शंकर के, दशरथ राजा की तीनों रानियां, चारों पहरा देय महातम आदि होली गा रहे हैं। बैठकी होलियों में भी महिला-पुरुष होल्यार रंग जमा रहे हैं। विभिन्न रागों में गाई जा रही बैठकी होली गीतों में होल्यार सराबोर हैं। नेपाल सीमा से लगे मडलक में ग्राम प्रधान भुवन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में होल्यारों ने लंका होत लड़ाई रावण है मतवालो, हरजी ले अवतार वृंदावन आये, अंबा धन तेरो महराज, अंबा धन तेरो, तुम तो भई तपवान कालिका, कलयुग में अवतार लिया आदि होली गाई।
टनकपुर के गांव भी होली के रंग से सराबोर
टनकपुर (चंपावत)। इमली पड़ाव, घसियारा मंडी, पानी की पुरानी टंकी के पास रोडवेज वर्कशॉप के पास पूजन कर होलिका दहन किया गया। बैठकी होली गायन के साथ ही खड़ी होली गायन का दौर देर रात तक चल रहा है। नायकगोठ में एनएचपीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजमोहन के आवास महिलाओं की टोली ने बैठकी होली का गायन किया। कार्यक्रम में आभा सिंह, राजेश्वरी जोशी, नंदा देवी, मुन्नी, बबली, आशा धामी, भवानी, माया, शकुंतला, शांति आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। ज्ञानखेड़ा में भी महिलाओं और पुरुषों की कई टोलियां देर शाम तक होली गायन की मस्ती में मस्त रहीं। शहर क्षेत्र में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में देर रात पुरुषों की खड़ी होली का सिलसिला चला। छीनीगोठ और शहर के होल्यारों की टोली ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के आवास पर खड़ी होली गायन किया। कर्मचारी कॉलोनी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी के आवास पर महिलाओं ने खड़ी होली का आयोजन किया। वहीं सैलानीगोठ, विचई, उचौलीगोठ, मनिहारगोठ, सैलानीगोठ नईबस्ती, आमबाग, बस्तिया, गैंड़ाखाली में भी होली गायन की धूम है।

चंपावत के मांदली में होली के उल्लास में झूमते होल्यार।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत में ढोल की थाप के साथ झूमते होल्यार।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें