फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले में होली के रंग से सरोबार हुए लोग

Tue, 07 Mar 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के पम्दा गांव में खड़ी होली का गायन करते होल्यार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


चंपावत/पाटी/लोहाघाट। मादली, छतार, त्यारकूड़ा, पुनेठी, खर्ककार्की, डुंगरासेठी, नाद, सैदोला, सेलाखोला, बाजरीकोट, मुडियानी, पवेत सहित चाराल क्षेत्र के गांवों में होल्यारों ने जमकर होली का गायन किया।



रायनगर चौड़ी में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, पूरन चंद्र जोशी, भैरव राय, रमेश राय के दिशा निर्देशन में होल्यारों ने गांव के कैलपाल बाबा मंदिर, कालेशन मंदिर, भूमिया देवता मंदिर के बाद देवालय मंदिर में होली का गायन किया। सुंई में होल्यार राजेश चौबे के दिशा निर्देशन में होली का गायन किया गया। आदर्श कालोनी, फोर्ती, कलीगांव, डैंसली, बिशुंग, भुमलाई, बलाई, बनीगांव, खूना, कोयाटी, गुमदेश, बाराकोट, सिमलखेत, बरदाखान, खेतीखान, धूनाघाट, पाटी, भिंगराड़ा, रीठासाहिब, देवीधुरा आदि स्थानों में भी होली की धूम मची हुई है।पाटी बाजार स्थित मष्टा मंदिर में मंगलवार को पूर्णिमा पर खड़ी होली गीतों का गायन किया गया। इसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी कदम से कदम मिलाए। इस दौरान रवीश पचौली, सुरेश भट्ट, हरीश सिंह, जगदीश टकवाल, प्रकाश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, जगदीश टकवाल, राजेंद्र सिंह, जगदीश भट्ट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन




यहां भी होली की धूम



- उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की जिला इकाई की ओर से पुलिस लाइन में चंपावत में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं, महिला पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को रंग-बिरंगी गुलाल लगाकर होली खेली साथ ही गुजिया खिलाकर मुंह मीठा किया गया। संवाद



- रात कलश संगीत कला समिति की ओर से चंपावत खड़ी बाजार में प्रकाश पांडेय के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया। प्रेम बल्लभ भट्ट, महेश चंद्र जोशी, दिनेश बिष्ट, आशुतोष भट्ट, शांति जोशी और दिनेश बिष्ट होली गीत गाए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, चंद्रशेखर जोशी, दिनेश चंद्र बिष्ट, प्रेमबल्लभ भट्ट, डॉ.मदन सिंह पाल, पूरन चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




-पिथौरागढ़ में ब्रह्मकुमारीज राजयोग केंद्र में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केंद्र की संचालिका डॉ.उमा पाठक, रिया, यामिनी, नंदा ऐरी, गीता बिष्ट, जानकी पंत, अंजना जोशी, कौशल्या, सरस्वती, सुशीला, हेमलता, जीवंती, कमला, रेवती आदि मौजूद रहीं।







फोटो 07 सीपीटी 08 पी, 09 पी, 10 पी।



फोटो 07 एलएचजी 03, 04, 05, 06



फोटो 07 सीपीटी 08 पी, 09 पी, 10 पी।



फोटो 07 सीपीटी 07 पीआर



फोटो 07 सीपीटी 22 पी, 23 पी।



फोटो 07 सीपीटी 17 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें