बनबसा उद्योगपति डीबी चंद के साथ होली मिलन में सम्मानित अतिथिगण। विज्ञप्ति
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा स्थित मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति और चंद परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद के आवास पर मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां पहुंचे लोगों ने अबीर, गुलाल का तिलक लगाया और गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। आयोजक चंद ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देकर देश और समाज की तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आनंदपुर निवासी कुमाऊंनी लोकगायिका देवकी देवी चंद ने लोकगीतों से समा बांधा। व्याख्या सांस्कृतिक समिति के संचालक उमेश कुमार के निर्देशन में कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करते लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान जगदीश कन्याल, देवकी देवी, सुरेश चंद, दीपक चंद, मुकेश पाल, कैप्टन हरीश कापड़ी, पूरन जोशी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, ग्राम प्रधान महेश मुरारी, महेश चंद रजवार, उत्तम चंद, एमआर चंद आदि रहे।