फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरेली के फूलों से महकी टनकपुर की होली

Sat, 04 Mar 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर और बनबसा के होली समारोह में शनिवार को जिला बरेली उत्तर प्रदेश के फूलों ने अपनी महक बिखेरी। दोनों समारोहों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मौजूद रहकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

टनकपुर और बनबसा में गेंदा और गुलाब के पुष्पों की खूबसूरती ने माहौल में चार चांद लगा दिए। फूलों की पंखुड़ी को निकालने में लगे पीलीभीत के हर प्रसाद ने बताया कि दोनों स्थानों के लिए 110 किलो फूल लाए गए थे। इन पुष्पों की कुल कीमत 11,000 रुपये है। खूबसूरत फूलों ने होली की रंग की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा दिया। चंपावत जिले के पहाड़ में छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर फूलों की खेती होती है लेकिन गेंदे की पैदावार जुलाई-अगस्त में होती है। इस वजह से बाहर से इन फूलों की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें