फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत जाओ पिया होली आई रही, मत जाओ पिया होली आई रही

विज्ञापन
लोहाघाट पीजी कॉलेज में खड़ी होली का गायन करते छात्र छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल पर बुधवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट में खड़ी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने खड़ी होली गाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी के निर्देशन में एबीवीपी जिला संयोजक विवेक पुजारी और छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गीत गाए। दधी लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनिया, मत जाओ पिया होली आई रही, मत जाओ पिया होली आई रही गाकर खूब रंग जमाया, जोकि आयो शहर से व्यापारी, जट यमुना के तीर कान्हा बजा गयो बांसुरिया, चूड़ी छम चूड़ी छम बाजला नेवर, सब है लाडिला कान्सा देवर आदि होली का गायन किया गया। इस मौके पर अर्जुन राय, राहुल जोशी, नीरज सगटा, रोबिन मेहता, संदीप बगौली, विनोद बगौली, सचिन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें