फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेक शौचालय का ताला तक नहीं खुल सका 

Thu, 28 Sep 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
हाईटैक शौंचालय देखरेख के अभाव में भरा गंदगी से लबालब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास बने हाइटेक शौचालय में गंदगी है। 10 लाख रुपये की लागत से बना यह शौचालय तीन वर्षों से वीरान है। यहां तक कि वर्षों से इसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। देखरेख न होने से शौचालय बदहाल है। इस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग एक किमी दूर रोडवेज स्टेशन में बने शौचालयों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। 

राष्ट्रीय सम विकास योजना के तहत 2007 में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के पास 10 लाख रुपये से अधिक लागत से हाइटेक शौचालय बनाया गया था। इसका निर्माण मानव सेवा, पर्यावरण संस्थान ने कराया था। पहले तो इस शौचालय में छह साल तक ताले लटके रहे। 2013 के बाद करीब एक साल तक इसका संचालन हुआ। मगर कभी पानी की दिक्कत, तो कभी सफाई न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अब यह शौचालय उपयोग में नहीं आ रहा है। रखरखाव न होने से अब हाइटेक शौचालय में गंदगी फैल रही है। इस स्थान में मडलक, पुल्ला, चमदेवल, खालगड़ा, किमतोली, पंचेश्वर, बाराकोट, रैघांव, बर्दाखान आदि स्थानों के लिए टैक्सियों का संचालन होता है। यहां विभिन्न स्थानों से यात्री आते हैं। इस स्थान में बने हाइटेक शौचालय में गंदगी होने के कारण लोगों को शौच आदि के लिए जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट 
कार्यदायी संस्था मानव सेवा संस्थान ने शौचालय निर्माण किया था। संस्था ने इसे हस्तांतरित नहीं किया है। मानव सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों का यहां अतापता नहीं है। नगर पंचायत फिर से प्रशासन के माध्यम से इसे अपने स्वामित्व में लेने के प्रयास करेगा। 
- लता वर्मा, अध्यक्ष
नगर पंचायत, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें