फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी में हिंदी पखवाड़ा जारी, पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

विज्ञापन
बनबसा एनएचपीसी में हिंदी पखवाड़े पर आयोजित पुस्तक प्रदर्शन में महाप्रबंधक एवं अन्य पुस्तकें दे? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। यहां स्थित एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंगलवार को पावर स्टेशन स्थित पुस्तकालय में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें कई विषयों की उच्च कोटि की हिंदी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। अभियांत्रिकि पर लिखी हिंदी पुस्तकें अभियंताओं को खासी पसंद आईं। कई अधिकारियों ने अपने नाम पर अपनी पसंद की पुस्तकें जारी कराईं। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से हिंदी की अधिक पुस्तकें पढ़ने की अपील की। इस मौके पर महाप्रबंधक मदन लाल, उपमहाप्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, आनंद टैंभरे, एनके गुप्ता, संजय सिंह परिहार, जेसी पंत, भूपेंद्र प्रसाद आदि ने सहयोग दिया। हिंदी पखवाड़े के संयोजक वरिष्ठ प्रबंधक विधि एवं राजभाषा जेसी पंत ने बताया कि शुक्रवार एवं शनिवार को दो दिन तक पावर स्टेशन के बिजली घर एवं बैराज कार्यालयों में हिंदी कार्यशाला हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें